उपखंड अधिकारी ममता लहुआ का किया अभिनंदन
अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। उपखंड अधिकारी ममता लहुआ के लाडनूं में कार्यभार ग्रहण करने पर निम्बीजोधा निवासी समाजसेवी हरिराम खीचड़, पत्रकार दीपक बोहरा एवं अबूबकर बल्खी ने लाडनूं आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर हरिराम खीचड़ ने उन्हें उप तहसील निम्बी जोधा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी विभागों का नियमित फीडबैक लिया जाएगा तथा आमजन से जुड़ी प्रत्येक परिवेदना को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। लहुआ ने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वागत के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें लाडनूं की मिली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे भी मौजूद रहे।