अमन की पहचान यह मेरे देश का झंडा : सलीम रजा

अबुबकर बल्खी 

लाडनूं (नवयत्न)। शहर के बस स्टैंड के पास सैय्यद उमराव शहीद गाजी बाबा का 942 वां उर्स कूल की रस्म के साथ बुधवार देर रात को सम्पन्न हुआ। मुम्बई के कव्वाल सलीम रज्जा ने देश भक्ति कव्वाल “है अमन की पहचान यह मेरा देश का झंडा है” व जहां हम सब एक साथ रहे का माहौल हिंदुस्तान बना दिया ….. की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। दिल्ली से आये कव्वाल छोटे असलम साबरी ने ” क्यों आकर के रो रहा है मुहम्मद के शहर में” तथा अन्य कव्वाल दारो ने अपनी अपनी कव्वाली पेश की। कार्यक्रम में कव्वालियों का दौर देर रात तक जारी रहा। कव्वालियों को सुनने के लिए लाडनूँ शहर के अलावा आसपास के गांवों से श्रोताओं पहुंचे। बड़ा बास ईदगाह के शहर काजी सैय्यद मो.अली ने प्रोग्राम में अपना बयान पेश किया।

You might also like