आजादी पर्व पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारड़ी के वरिष्ठ अध्यापक शिवराज बरवड़ को उनके उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए उपखंड स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बरवड़ को यह सम्मान मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 521 से अधिक पौधों का रोपण कर प्रत्येक की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर वृक्षारोपण के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की प्रभावी पहल को निरंतर आगे बढ़ाया है।

You might also like