सामाजिक सरोकारों के लिए शिक्षक संजय मीणा सम्मानित

निसं
बुगाला (नवयत्न)। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाखल निवासी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धायलों का बास में कार्यरत शिक्षक संजय कुमार मीणा को उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संजय मीणा लंबे समय से गौ सेवा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण तथा ‘मेरा संकल्पÓ संस्था से जुड़े सामाजिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनहित के कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। संजय मीणा ने कहा कि मानव सेवा और गौ सेवा उनके जीवन का प्रमुख लक्ष्य है। समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे।

You might also like