हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्त
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में श्रावण मास में 15 दिनों में 600 किलोमीटर की यात्रा कर हरिद्वार से कावड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने आज शुक्रवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्री भोले बाबा कावड़ यात्रा संघ के आठ सदस्यों का जत्था 28 जुलाई को रतनगढ़ से रवाना हुआ था। जत्थे में छह सदस्य राजलदेसर के थे, तो दो सदस्य रतनगढ़ के शामिल थे। शहर के हरिओम पारीक व धर्मेश प्रजापत 29 जुलाई की रात हरिद्वार से रवाना हुए, जो आज शुक्रवार को रतनगढ़ पहुंचे। शहर में प्रवेश करने पर उनका डीजे के साथ स्वागत किया गया तथा श्रीतालवाले बालाजी मंदिर लाया गया, जहां पर उनका पुष्प माला व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। दोनों कावड़ियों ने स्टेशन रोड स्थित महामंगलेश्वर शिवालय एवं प्राचीन भूतनाथ शिवालय में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर निर्वतमान पार्षद रामाकिशन माटोलिया, आरिफ खान, इंद्रचंद पारीक, रामपाल पारीक, प्रेमप्रकाश आत्रेय, संतोष पारीक, जनकराज महर्षि मुकेश पारीक, मनीष सैनी, विष्णु जसैल, जगदीश पारीक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।