पंचायत समिति में हुआ पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा बालोतरा में किए गए एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनूप खण्डेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राजस्थान आगमन पर उन्हें मण्डल पदाधिकारिओं सहित शुभकामनाएं दी एवं कहा कि इस रिफाइनरी से करीब 9 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन हो सकेगा। खण्डेलवाल ने बताया कि इस रिफाइनरी से राजस्थान को सालाना 5000 करोड़ रूपयों के लगभग सालाना आई होगी तो वहीं स्थानीय लोगों का जीवन बेहतर होगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी प्रियंका कड़ेला, तहसीलदार हनुमान सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, नगरपालिका पूर्व चैयरमेन जसवंत स्वामी, शहर मण्डल अध्यक्ष अनुप खंडेलवाल, भंवरलाल पूनिया, बजरंग सैनी, विकास अधिकारी छगनलाल छिम्पा, ब्लोक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा, अतरिक्त ब्लोक शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता राजेश जांगिड़, एईएन ओम प्रकाश ग्रोवर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भागचंद किरोड़ीवाल, लक्खू सिंह शेखावत , माणक सैनी, हिरालाल सैनी, समीर खान, एडवोकेट चैतन्य स्वामी, एडवोकेट ओम प्रकाश रेगर, बाबुलाल पटीर, गुमान सैनी, सुभाष सहारण, पन्नालाल सैनी, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।