रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांच शुरू, उद्घाटन मैच डायनेमिक टीम ने जीता
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सात्युं गांव में एसपीएल संस्थान की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमीचंद मेघवाल ने की। इस अवसर पर तनवीर खान ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ब्रह्म नगर पैंथर और डायनेमिक टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए डायनेमिक टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। रात में होने वाले मुकाबलों को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य उमाशंकर शर्मा, गिरधारी सिंह, नरेंद्र दूत, बलराम कस्वां, नासिर एडवोकेट, आसिफ सामदखानी, विक्की कस्वां, प्यारेलाल बगडिय़ा, अली हसन, सिकंदर लुहार, रौनक शर्मा, अशोक शर्मा, हवासिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।