भीषण गर्मी व नौतपा का असर, सुनसान पड़े बाजार और सड़कें

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । क्षेत्र में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते बाजारों और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। आम दिनों में चहल-पहल रहने वाले बाजार गर्मी के कारण सूने दिखाई दिए।
तेज गर्मी और लू के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। अधिकांश लोग दिनभर कूलर और एसी के सहारे घरों में ही रहे। गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय यातायात भी कम नजर आया। मौसम में लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। डॉ महेंद्र सैनी ने बताया कि नौतपा के दौरान तेज धूप और लू से बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लू लगने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

You might also like