प्रभारी मंत्री 6 मई को आएंगे 

 

 

अभिषेक कुमावत 

झुंझुनूं (नवयत्न) । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत बुधवार को झुंझुनू आएंगे। प्रभारी मंत्री गहलोत 6 मई को सुबह 9 बजे चूरू से रवाना होकर 10 बजे मंडावा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांद में “ग्राम रथ अभियान” कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे प्रभारी मंत्री जीवा वाली ढाणी बगड़ की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वर्गीय श्रीमती भाती देवी की स्मृति में बने कक्षा कक्षा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 5:30 बजे पकौड़ी की ढाणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्व अमरू राम, स्व चावली देवी एवं स्व सवारी देवी की स्मृति में बने कक्षा कक्षा मय बरामदा के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। शाम 6 बजे प्रभारी मंत्री झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कायस्थपुरा में ग्रामीण रथ अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में शिरकत करेंगे। प्रभारी मंत्री 7 मई को सुबह 7 बजे जैतारण के लिए रवाना होंगे।

You might also like