युवक को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) ।  नोखा उपखण्ड के पांचू थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान भादला रोड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने भगवानाराम पुत्र दानाराम, निवासी भादला को गिरफ्तार कर तलवार जब्त कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह तलवार लेकर कहां जा रहा था और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। पांचू थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like