बैंक कॉलोनी में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । गोठड़ा ग्राम पंचायत की बैंक कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घर के बाहर का गेट खुला देखा तो चोरी की पता चला। मकान मालिक सुभाष टेलर ने बताया कि 22 अप्रैल को पत्नी को दिखाने के लिए जयपुर गया था, वहां से अपने बड़े बेटे मनोज के पास उदयपुर चला गया। मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी को चाबी देकर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुस कर घर में रखे कीमती सामान, जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सुभाष टेलर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि घर के बाहर का गेट का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा हुआ है, इसकी सूचना छोटे भाई सीताराम टेलर को दी, छोटा भाई घर पर आकर देखा तो घर के बाहर लगा हुआ ताले का कुंदा उखड़ा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो दो कमरे के ताले टूटे हुए मिले, तीन अलमारी भी टूटी हुई थी जिनके अंदर से लॉकर भी टूटे हुए मिले, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, छोटे भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। मंगलवार देर रात्री को घर पहुंच कर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था, घर में रखे सामान की जांच की तो घर से एक सोने का मंगलसुत्र, सोने की एक अंगुठी, सोने की दो झुमकी, चांदी की पाजेव जोड़ी नौ, चांदी की चैन लॉकेट के साथ, चांदी की छड़, चांदी की स्याऊ, राडो कंपनी की घड़ी, गुल्लक तोड़ कर करीब 15 हजार रूपए, अलमारी से करीब तीस हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। चोर घटना स्थल पर एक स्क्रू ड्राइवर व हेलमेट छोड़ गए। घटना की सूचना पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गोठड़ा निवासी सुभाष टेलर ने अज्ञात चारों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है, चोरी की रिपोर्ट के आधार पर एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाएं गए है, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही। इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। सुभाष टेलर ने बताया कि घर में गाड़ी व स्कूटी की चांबी भी रखी हुई थी, लेपटॉप, तीन मोबाईल व प्रिंटर्स भी रखा हुऐ थे जिनकों लेकर नही गए। उन्होंने बताया कि लोन के अंदर हेलमेट मिला जिस पर चॉक से नंबर लिखे हुए थे, कमरे के अंदर स्क्रु ड्राइवर मिला।

You might also like