ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)23 मई। सीगड़ा गांव में जोहड़ के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया जिससे उसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एसएचओं मुकेश कुमार ने बताया कि मोडसरा का बास निवासी प्रदीप पूनियां अपने स्वयं के ट्रेक्टर से शुक्रवार रात को अपने खेत में जुताई का काम करने गया हुआ था। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सीगड़ा गांव में जोहड़ स्कूल के पास ट्रेक्टर एक गहरे गड्ढे में पलटी खाया हुआ पड़ा था तथा प्रदीप उसके नीचे दबा हुआ था जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like