कस्बे की बरसाती पानी निकासी की समस्या को लेकर व्यापारियों व नागरिकों ने सौंपा एसडीएम व ईओ को ज्ञापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । संयुक्त व्यापार मंडल व नागरिकों ने मंगलवार को कस्बे में बरसाती पानी एकत्रित होने की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला व नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों व नागरिकों ने बताया कि बारिश के दिनों में कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड मार्ग, अंबेडकर सर्किल, सात्युं बस स्टैंड सहित कई गली मोहल्लों में भारी तादाद में बरसाती पानी भर जाता है जिस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बारिश होने के बाद कस्बे के प्रमुख मार्ग अवरूध हो जाते हैं वहीं रोडवेज बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल सात्युं बस स्टैंड आदि पर स्थित दुकानोंव घरों में बरसाती पानी घुस जाता है जिससे दुकानदारों और लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। काफी सालों से चली आ रही है इस समस्या का नगरपालिका की ओर से अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया जिस कारण हर साल दुकानदारों व लोगों को बारिश के दिनों में इस भयंकर समस्या से जुझना पड़ रहा है। व्यापारियों व नागरिकों ने बरसाती पानी भराव की इस समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इमीलाल प्रजापत, दिनेश महर्षि, ओम प्रकाश गोस्वामी, दिनेश जांगिड़, ललित शर्मा, बनेसिंह मोगा, सुमेरसिंह सैनी, बाबूलाल, बृजलाल सैनी, जगदीश भारद्वाज, संजय सांखला, जुल्फीकार हिसारिया, सुभाष जांगिड़, रामावतार गोस्वामी, वासुदेव गोस्वामी आदि दुकानदार व नागरिको ने ज्ञापन सौंपा।