संत सानिध्य में हुआ पौधरोपण
निसं
बुगाला (नवयत्न)। गौ सेवा समिति के तत्वावधान में गांव के राकेश सांखला पुत्र मनीराम सांखला ने अपने सद्गुरु कबीर आश्रम के संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में पण्डित गणेश नारायण सुरभि गोशाला में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने विभिन्न किस्म के 61 पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान संत अमरदास ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु और आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से पौधरोपण करना चाहिए।
गोशाला परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भूमि दानकर्ता शिवनारायण बुगालिया, नन्दकिशोर स्वामी, विजयपाल सिंह, महेंद्र केडिया, कैप्टन महेश कुमार, बुगालिया, महावीर पोस्टमैन, सुशील जोशी, महावीर स्वामी, सुमेर सैनी, राहुल, अंकित, कुशल, रवि सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।