दो दिवसीय बाईसा भुवासा स्नेह मिलन समारोह आयोजित
रंगलाल स्वामी
कांवट (नवयत्न) । जोरावर नगर में राजपूत समाज द्वारा गांव की बहन, बेटियों व भूवासाओ का दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राजपूत समाज ने दूर दराज अपने ससुराल में रह रही गांव की सभी बाईसा भुवासा बहन बेटियों को नियंत्रित कर उनका मान सम्मान कर समाज की पारंपरिक वेशभूषा संस्कृति लोकगीतों का समावेश कर समाज में फैली कुरितियां त्याग कर अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम के माध्यम से गांव की बहन बेटियों को एक मंच पर लाकर उनका संवाद, सुझाव, पुरानी यादें ताजा करना, जुड़ाव, नई पीढ़ी को प्रेरणा देना, वर्तमान मुद्दों पर आधारित बोद्धीक चर्चा साझा कर मूल विचार धारा से समाज को जोड़ना उद्देश्य रहा। समारोह की मूल विचारधारा व उद्देश्य एक अच्छे शसक्त समाज का निर्माण करना बताया। इससे पहले गांव में जनजागृति यात्रा निकाली गई, जो सभी मंदिरों से होकर गुजरती हुई पर पुष्प वर्षा की गई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी बाईसा भुवासाओ का बेश व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी बाईसा भुवासाओ को पंगत प्रसादी देकर भोजन कराया।