संत गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा का किया स्वागत
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा शनिवार को केसीसी टाउनशीप स्थित विधायक जन संवाद केंद्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत विश्वानंद महाराज एवं भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया के सानिध्य में भव्य स्वागत किया । विश्वानंद महाराज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों से समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। समाज सेवी बबलू अवाना ने कहा कि यह कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत गुरु रविदास के महान विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समानता, भाईचारे और मानवता की जो नींव रखी, वही आज भी समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत आधार है। सुरेन्द्र भाटिया ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा जयपुर से रवाना होकर खेतड़ी नगर पहुंची है। कलश वंदन यात्रा के विधायक जन संवाद केंद्र से स्वागत करने के पश्चात भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, संत विश्वानंद महाराज ने झंडी दिखाकर खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया। यात्रा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर समाज सेवी बबलू अवाना, रोहिताश मणकस, सतवीर, निखिल शर्मा, प्रमोद स्वामी, बलवीर, प्रताप अधाणा, सुभाष चनेजा, जयप्रकाश महेरिया, जुगलकिशोर चंदेलिया, सांवमल जैदिया, घीसाराम पंवार, भंवरलाल पिवांल, ईश्वरसिंह, जगदीश प्रसाद, गोपाल पंवार, देवीदत, राधाकृष्ण, अरविंद, मनोज जैदिया, सरवण सैन, ओमप्रकाश, धर्मपाल, राजेंद्र कुमार, विश्वनाथ पंवार आदि ने यात्रा का स्वागत किया।