मंगला कॉलोनी से पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । चूरू की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगला कॉलोनी से अवैध पिस्टल के साथ एक युवक क़ो गिरफ्तार किया है सदर थाना अधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि चूरू पुलिस कप्तान निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों आरोपियों की निगरानी व धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने चूरू की मंगला कॉलोनी मे सिरसला निवासी हॉल मंगला कॉलोनी निवासी बजरंग लाल नायक क़ो एक पिस्टल 32 बोर मय एक मैगजीन बिना लाइसेंस के बरामद कर आरोपी क़ो गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

You might also like