सड़क हादसे में 10 लोग हुए घायल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गाँव हरासर आबसर के बीच शुक्रवार शाम को पिक अप पलटने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जिनको छापर ले जाया गया। वहाँ से सुजानगढ़ लाया गया, जहाँ टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, भरत, वाहिद आदि ने इमरजेंसी मे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया तथा घायलों की इलाज मे मदद की। जानकारी के अनुसार उक्त सभी देवी देवता के जाकर वापस बीदासर लौट रहे थे। घायलों मे मुन्नी देवी पत्नी रमेश शर्मा 60 वर्ष, पुष्पा पत्नी महेश उम्र 55 वर्ष, राहुल पुत्र महेश 27 वर्ष, महेश पुत्र पूनमचंद 58 वर्ष, निवासी बीदासर, हर्षित पुत्र महेंद्र उम्र 15 वर्ष निवासी बिग्गा, कुसुम पत्नी मुकेश उम्र 30 वर्ष निवासी ग्वालियर, दीपिका पत्नी सूर्य प्रकाश उम्र 30 वर्ष पड़ीहारा, गुंजन पुत्र कृष्ण कांत उम्र 8 वर्ष सरदारशहर, संगीता पत्नी कृष्ण उम्र 35 वर्ष निवासी सरदारशहर हैं। घायलों का इलाज डॉ रामरतन बिस्सू, डॉ कमल धनिया, डॉ लियाक़त अली, डॉ महिपाल सिंह, सुभाष, मनोज आदि ने किया। शुक्र ये रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस को भी मामले की मामले की जानकारी दी गई।