अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योगाभ्यास शुरू
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुर्वेद विभाग तारानगर की ओर से कस्बे के नेचर पार्क में योगाभ्यास शुरू करवा दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ दीपचंद शेखू ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्बे के नेचर पार्क में सुबह 6 बजे से नियमित योगाभ्यास शुरू करवा दिया गया है। योग प्रशिक्षक मोहरसिंह सोनी व महिला योग प्रशिक्षक नेहा सैनी लोगों को योगाभ्यास करवा रहे है। योगाभ्यास में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।