एसएसबी में मनाया गया मातृ दिवस

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । एसएसबी इंग्लिश मीडियम स्कूल मे हर्षोल्लास के साथ मातृ-दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संगीता सोगन ने की तथा कार्यक्रम मे रेखा वर्मा, मनोज मंडा, निदेशक भंवरलाल मील, एडमिनिस्ट्रेटर मदन लाल घूमरिया, तथा प्रधानाचार्य एसपी. वर्मा की उपस्थिति मे कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम मे बच्चों ने माँ के सम्मान मे भाषण, कविता तथा रंगा-रंग प्रस्तुतियाँ दी। एस.एस.बी स्कूल शिक्षा के साथ संस्कारो के लिए भी जाना जाता है। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी मातृ-शक्ति का अभिवादन किया गया तथा बच्चों को माँ के प्रति आदर -सम्मान के हेतु प्रेरित किया गया। चयनिका जांगिड़ तथा अंकिता अग्रवाल ने माँ पर अपने विचार व्यक्त किया तथा वीणा बेगवानी ने गीत के माध्यम से माँ को वंदन किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन योगेश सारस्वत तथा श्रेया किल्ला ने माँ पर मार्मिक पंक्तियों के माध्यम से किया।

You might also like