रक्तदान का जज्बा 150 युनिट हुआ रक्तदान
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । कस्बे के जेडी अस्पताल में रविवार को लोगो ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान के लिए लोगो का हुजूम उमड पडा। आमजनों के सहयोग से 150 युनिट रक्त का संग्रहण हुआ। डॉ आरएस जाखड व दीपक कुमावत ने बताया कि स्व श्रीमति गोठी देवी की रविवार को प्रथम पुण्य तिथि थी। इस पर अपनी माताजी की प्रथम पुण्य तिथि को देखते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जेडी अस्पताल में किया गया। रक्तदान के लिए आस पास के गांवो के भी लोग पहुंचे। रक्तदान को लेकर युवाओ में उत्साह व जोश देखा गया। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। इस दौरान 150 युनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर मदन लाल जाखड, बाबू लाल कुमावत् प्रभूदयाल कुमावत् राजू कुमावत् महेश जाखड. बलराम जाखड़, नीतेश कुमावत सहित अनेक चिकित्सक व ब्लड बैंक के कर्मी मौजूद थे।