सोनी नर्सिंग कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । सोनी नर्सिंग कोचिंग सेंटर तारानगर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके सेवा भाव कार्य के लिए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के अतिथि डॉ. विकास खत्री एवं उनकी टीम ने ANM एवं GNM के होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. खत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है तथा समर्पण, सेवा एवं संवेदनशीलता ही एक सफल नर्स की पहचान है। कार्यक्रम में संस्थान के संचालक राजीव सोनी ने सभी अतिथियों, चिकित्सा टीम एवं विद्यार्थियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन देकर स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर योगदान हेतु प्रेरित करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में संस्था के अध्यापक विनोद, रोहित, नगेंद्र, विक्रम, प्रतीक, सरस्वती सहित अनेक प्रशिक्षणार्थी गणमान्य लोग मौजूद रहे।