नव-निर्मित सी.सी. सड़क का आज होगा लोकार्पण समारोह

निसं
जाखल (नवयत्न) । कस्बे के जाखल–नवलगढ़ मार्ग पर निर्मित नई सी.सी. सड़क का लोकार्पण समारोह रविवार सांय 5:15 बजे मुख्य बाजार में आयोजित किया जाएगा। नत्थू सिंह खेदड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल होंगे। गौरतलब है कि जाखल–नवलगढ़ मार्ग पर बरसात के दिनों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता था, जिससे आमजन एवं व्यापारियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा इस सड़क निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही थी। नव-निर्मित सी.सी. सड़क के बनने से अब मार्ग पर जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

You might also like