शहीद मदनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देश के लिए प्राणों का बलिदान देने वालो से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के बेसरड़ा गांव में रविवार को शहीद मदनसिंह गुर्जर की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह थे, जबकि अध्यक्षता विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काट कर शहीद मदनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने शहीद मदनसिंह गुर्जर के साहस और वीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सपूतों की वजह से ही देश आज सुरक्षित है। झुंझुनूं जिले को वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां के युवाओं को बचपन से शौर्य और देश सेवा की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने और सेना में जाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा शहीद मदनसिंह गुर्जर जैसे जांबाज सपूत हमारे समाज की असली पूंजी हैं। हम उनके ऋणी हैं। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह प्रतिमा युवाओं में देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाया। आपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के शौर्य को देखा है। भारतीय सेना विश्व की चौथी बड़ी सेना है जो आज के समय दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में पुरी तरह से सक्षम है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि शहीदों का सम्मान तथा शहीद परिवारों के लिए सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। शहीद हमारे लिए देवताओं के समान होते हैं। हर मांगलिक कार्य में उन्हें याद कर समरण करना चाहिए। झुंझुनू जिले वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है, यहां बचपन से ही युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा दी जाती है। देश की सेवा करने को लेकर अपने प्राणों का त्याग करने वाला हमेशा अमर रहता है। मदनसिंह गुर्जर भारतीय सेना की 20 ग्रेनेडियर में जम्मू-कश्मीर कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात थे। 17 मई 2025 में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। मदन सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है तथा तीनों भारतीय सेना में है। बड़ा भाई सुबेदार हंसराज गुर्जर 5 ग्रेनेडियर तथा छोटा भाई कप्तान सिंह भारतीय सेना ने फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। मदन सिंह 26 सितंबर 2010 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इस दौरान अतिथियों ने शहीद वीरांगना अनिता व परिजनों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन आरपी भानूप्रकाश ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, जिला प्रमुख हर्षिनि कुल्हारी, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, राधा पटेल, बनवारीलाल, गोकुलचंद सैनी, निकेश पारीक, एसडीएम सुनील चौहान, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, संदीप कुमार, ओमप्रकाश सिंह, प्रभू राजोता, सुभाष तातीजा, एलटी सुरेंद्र गुर्जर, निहाल सिंह छावड़ी, विजनेश बेसरड़ा, छोटेलाल पहलवान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like