निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 24 मई को
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा आगामी 24 मई को स्व. लालचंद टमकू देवी पाटनी की स्मृति में उनके पुत्रों भामाशाह प्रकाशचंद बिमल कुमार पाटनी व समस्त पाटनी परिवार के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जायेगा। क्लब के वरिष्ठ सदस्य ललित सोनी ने बताया कि शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा तथा ऑपरेशन लायक रोगियों का चयन किया जाएगा। चयनित नेत्र रोगियों के निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा डॉ मोहन जैन आई हॉस्पिटल सुजानगढ़ मे निःशुल्क करवाए जाएंगे। सोनी ने बताया कि सोमवार को द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार सुजानगढ़ में शिविर के पोस्टर व प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ एस के छाबड़ा, बिमल पाटनी, निर्मल बोकडिया, गोपाल चोटिया, ललित सोनी, कुणाल सोनी आदि उपस्थित रहे।