ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में 85 से अधिक बटुकों को करवाया अल्पाहार

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । शहर के प्रमुख शिक्षाविद पंडित सांवलराम मिश्रा की पावन स्मृति में मारुति कुमार मिश्रा परिवार द्वारा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में 85 से अधिक बटुकों को अल्पाहार करवाकर पुन्य का कार्य किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा, खण्ड महामंत्री राजकुमार गौड़, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता व ऋषिकुल के संयुक्त मंत्री मदनलाल बबेरवाल रामस्वरूप झिगनाडि़या सहित सभी आचार्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने नन्हे मुन्ने बटुकों को आने वाले कल का कर्णधार बताया व कहा कि इन बटुकों के द्वारा ही हमारे धर्म, सनातन ओर संस्कृति की रक्षा होगी। इनकी सार संभाल ही हमारा सच्चा धर्म है। इस अवसर पर मदनलाल बबेरवाल ने मिश्र परिवार को हमेशा की भांति सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया।

You might also like