महायज्ञ में वेदमंत्रों के साथ प्रधान मंडल पूजन व रामार्चन

माजेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । मूंडरू के जालपाली धाम में साकेतवासी संत रामलखन दास महाराज की धूणी पर हरिचरण दास महाराज के सानिध्य में चल रहे नवदिवसीय 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में दूसरे दिन कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम संयोजक सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य नंदन मिश्र ने वेदमन्त्रो के साथ दूसरे दिन गणपति सहित वरुण कलश, नवग्रह, षोडशमात्रिका, पंच लोकपाल, दस दिकपाल सहित प्रधान देवता श्रीरामभद्र मंडल का पूजन कराया गया। दूसरी पारी में यजमानों ने आवाहित देवी देवताओं के नाम मंत्र की आहुतियां प्रदान की। वहीं मंदिर परिसर में पंडित विष्णु शर्मा ने रामर्चन कराया। रामार्चन के यजमान चतर सिंह जाट ने भगवान श्रीराम के विग्रह का अभिषेक, पूजन, आरती व श्रृंगार किया। सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में रोजाना रामार्चन, शिवार्चन और गोअर्चन होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वहीं महायज्ञ के प्रथम दिन रात्रि में रामलीला का शुभारंभ हुआ। हरिचरण दास महाराज ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर रामलीला शुरू कराई।

You might also like