राहगीरों और यात्रियों को तीन क्विंटल फल और ज्यूस का वितरण

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । तहसील के जसवंतगढ़ गांव में भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से ग्राम उत्थान विकास परिषद के तत्वावधान में शनिवार एवं पूर्णिमा के अवसर पर जसवंतगढ़ बस स्टैंड के पास राहगीरों और यात्रियों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिषद अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि कृष्णा टेंट हाउस के आर्थिक सौजन्य से जसवंतगढ़ में करीब तीन क्विंटल फलों का वितरण किया गया। इसमें आम, केला, तरबूज, खरबूजा, पपीता सहित विभिन्न मौसमी फल बसों में सफर कर रहे यात्रियों तथा आम राहगीरों को वितरित किए गए। साथ ही गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जूस के पैकेट भी बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने परिषद के इस जन हितैषी प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर हरि शर्मा, राजा बड़गुजर, ओमशंकर गर्वा, कृष्ण गोपाल राठी, अनिल कुमार, अंजनी कुमार सारस्वत, अजय कुमार सोनी, संदीप गोयल , सहित कई गणमान्य लोगों ने मिलजुल कर सेवा कार्य में सहयोग किया।

You might also like