इंद्र भगवान मेहरबान – क्षेत्र हुआ जलमग्न

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ में बुधवार की दोपहर आई तूफानी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज सुंटे के साथ करीब पौने घंटे तक बारिश हुई, जिससे शहर जलमग्न हो गया। इस दौरान 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर का उतरादा बाजार, चूरू रोड, सरदारशहर बाईपास मार्ग, देराजसर रोड, बस स्टैंड, जिला अस्पताल के सामने, पोस्ट ऑफिस सड़क मार्ग सहित शहर में कई इलाकों में वर्षाती पानी एकत्रित होने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बरसात से क्षेत्र में संचालित ड्रेनेज व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। वहीं मुख्य बाजारों में नलों की सफाई के टेंडर होने के बाद भी भूमिगत नालों की सफाई नहीं होने से व्यापारियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उत्तरादा बाजार की कुछ दुकानों में पानी भी चला गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। चूरू सड़क मार्ग एवं सरदारशहर बाईपास रोड पर यह कार्य धीमी गति से निकास होने से लोग परेशान हुए है। उक्त स्थान पर पानी एकत्रित रहने से यहां निवास करने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालक काफी परेशान हैं। वहीं
तेज हवा के कारण नुवां रोड़ पर सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया, जिससे आवागमन में वाहनों व राहगीरों को काफी परेशानी हुई। दूसरी ओर संगम चौराहा के पास नेशनल हाईवे व मेगा हाईवे पर बारिश के पानी से बनी झील। मेगा हाइवे पर पवन होटल व बाजोरिया पैट्रॉल पंप के सामने भरे पानी में वाहनों में पानी आजाने से वाहन चालकों व बैठे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। संगम चौराहा पर ढ़ाई से चार फिट तक पानी भरने के बावजूद हाइवे अथोरिटी कभी नहीं देती है ध्यान। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद किसानों ने भी अपने कदम खेतों की और कर लिए। वर्तमान में बुवाई का कार्य जारी है।

You might also like