राजकीय बुनियादी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को ड्रेस वितरित
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर के टीला हनुमान मंदिर के पास स्थित राजकीय बुनियादी प्राथमिक विद्यालय चिड़ावा में भामाशाह बाबूलाल भगत द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत 14 छात्र एवं छात्राओं को स्कूल ड्रेस भेंट की। जिसके लिए संस्था प्रधान वेदवती द्वारा बाबूलाल भगत का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पंडित हीरालाल पुजारी, राजेश कुमार भगत, जितेंद्र कुमार भगत, आयुष भगत, आरुषि भगत, तन्वी भगत, संतोष देवी, अध्यापिका ज्योति कुमारी, सुजाता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर भामाशाह बाबूलाल भगत द्वारा भविष्य में भी विद्यालय परिवार को आवश्यकता अनुसार और सहयोग करने की घोषणा की।
आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी ने कहा कि दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और ये पुण्य आपकी समृद्धि का कारक भी बनता है। इसलिए सभी को श्रद्धानुसार दान पुण्य करते रहना चाहिए।