शिविर में हुआ शहरी वार्डों की समस्याओं का समाधान
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। शहरी समस्या समाधान शिविर 2026 के अन्तर्गत नं. 49, 50 व 51 तक का शिविर नगर परिषद् कार्यालय में आयोजित किया गया। शिविर में कृषि भूमि व 69, के पट्टे की 9, पट्टा नवीनीकरण 11, पत्रावलियों का मौके पर निस्तारण किया गया। यू.डी. टैक्स के आवेदन 12, जीवीपी 7, सीवर कनेक्शन 13, नाली मरम्मत 1, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन पत्र 21, स्ट्रीट लाईट 9, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र 4, पी.एम. स्वनिधि 2, जन आधार अद्यतन, संशोधन, नये जोड़े गये सदस्य 25, वृक्षारोपण 85, आज जोड़े गये पेशनर्स की संख्या 3, शहरी रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जॉबकार्ड 3 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनको मौके पर निस्तारित किया गया।
इसी प्रकार विद्युत सप्लाई में व्यवधान 5, ढीले तारों को व्यवस्थित 1, प्रकरण प्राप्त हुए, जिनको मौके पर निस्तारण किया गया है। चिकित्सा शिविर के अन्तर्गत 415 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के 119 प्रकरण प्राप्त हुए। एन.सी.डी. 308 प्रकरण, आधार सिडिंग 3, आधार केवाईसी 1, एलपीजी. आई.डी. केवाईसी 1 प्रकरण प्राप्त हुए जिनको मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में निवर्तमान पार्षद रेंवतमल पंवार, तनसुख प्रजापत निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि पन्नालाल सोनी, राकेश प्रजापत, सोरभ पीपलवा, मनोज पारीक, प्रदीप तोदी आदि ने उपस्थित होकर आमजन को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर शिविर प्रभारी सहायक अभियंता चारवी, सहायक नगर नियोजक उदय सिंह, लेखाकार ओमप्रकाश खीचड़, राजस्व निरीक्षक मुन्नालाल मीणा, वरिष्ठ लिपिक गौतम पारीक, लोकेश जांगिड तथा कनिष्ठ लिपिक लोकेश सियोता, फायरमैन देविका, बबिता मीणा, रामनिवास जाट, सुनील विश्नोई मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी के जेटीए. यतेन्द्र सिंह, एम.आई.एस. मैनेजर कृष्ण शर्मा, सहायक लेखाकार सरिता चौधरी, रोजगार सहायक मनीषा व समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटर नगर परिषद् तथा चिकित्सा विभाग के डॉ. मनीष, नर्सिंग ऑफिसर दिलीप सिंह, ए.एन.एम निर्माला समाज कल्याण विभाग के सहायक लेखाधिकारी प्रहलाद शर्मा, जलदाय विभाग के फिटर-शंकर, महिला एवं बाल विकास विभाग से अनुराधा, वीणा देवी खाद्य विभाग हंसन खां, रजनीकांत फुुलवाढिय़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामचन्द्र, रोजगार सहायक भवनी शंकर तथा अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।
फोटो-29
————