मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 11 हजार की कुर्सियाँ भेंट कीं

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । पूनम चन्द वर्मा प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कैलाश ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीबीईओ कार्यालय को कार्यालय उपयोग हेतु 11,000 मूल्य की कुर्सियाँ भेंट कीं।
इस अवसर पर श्री बबलेश शर्मा सीबीईओ तारानगर व कार्यालय स्टॉफ ने भामाशाह का अभिनंदन किया। इस मौके पर एसीबीईओ संजय कुमार शर्मा, राजवीर सिंह चौहान, भोजराज दाधीच, शीशपाल, श्रवण चारण, विश्वनाथ भाटी प्राचार्य, रामावतार, यादव अध्यापक, मनोज गोदारा कनिष्ठ सहायक आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहित एवं संस्थागत सहयोग से कार्यालय की कार्य व्यवस्था को मजबूती मिलती है तथा दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मनोज गोदारा कनिष्ठ सहायक ने कार्यालय को 25000 रुपए के भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
प्राचार्य वर्मा ने कहा कि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संस्थाओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में समाज एवं शिक्षकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उनके इस योगदान के लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

You might also like