फांसी के फंदे पर झुला युवक
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम घुमांदा के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील के ग्राम घुमांदा निवासी पन्नाराम पुत्र गोमाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरा छोटा भाई देवीलाल पुत्र गोमाराम जाट उम्र 29 वर्ष जो अकेला ही घर पर था, गत रात्रि को किसी समय कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुचना पर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।