स्पोर्ट्स शूटिंग अकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन प्रतियोगिता में श्रीश्याम स्पोर्ट्स शूटिंग अकैडमी श्रीमाधोपुर (सीकर) के 16 प्रतिभावान खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीतकर अकेडमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में अकेडमी के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।अंश शर्मा ,पीयूष कुमावत,प्रिंस सैनी,गोरव शर्मा ,सोरिय,लकशय शेखावत ,कार्तिक नायक,सोमेंद्र शेखावत सहित अकैडमी के कुल आठ खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकैडमी के अन्य खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।अकेडमी के डायरेक्टर एवं कोच मनजीत गुर्जर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।श्रीश्याम स्पोर्ट्स शूटिंग अकेडमी लगातार युवाओं को निशानेबाजी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए प्रयासरत है। खिलाड़ियों की इस सफलता को अकेडमी की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

You might also like