सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारिया तेज -किया पोस्टर विमोचन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.)संस्थान द्वारा 11 फरवरी 2027 बसंत पंचमी को आयोजित होने वाले प्रथम सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज ब्रह्मचारी आश्रम श्रीमाधोपुर में शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल रहे एवं आगामी बसंत पंचमी को होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई । इसी में वर पक्ष से पंजीयन के रूप में 21 हजार और वधू पक्ष से पंजीयन के रूप में 11हजार की राशि तय की गई । जिसके माता-पिता नहीं है उन जोड़ों का पंजीयन नि:शुल्क किया जाएगा एवं जो निशक्त जोड़े हैं उनका पंजीयन भी नि:शुल्क किया जाएगा । वर वधु को रोजमर्रा की सभी वस्तुएं आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ द्वारा उपहार स्वरूप दी जाएगी मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी ने की आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ के सचिव राजपाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मीटिंग का सफल आयोजन हुआ । पोस्टर विमोचन के उपलक्ष्य में महाराज श्री सत्यागिरी जी के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी ब्रह्मचारी आश्रम पर किया गया ।यह जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री राजू बागवान ने बताया कि इस अवसर पर एनजीओ के उपाध्यक्ष राकेश कटारिया,पिंटू सैनी, के के यादव ,बलदेव सैनी, सदस्य विक्रम सैनी,बाबूलाल शर्मा,भगवान सहाय बागड़ी,अजय इंदौरा के अलावा शहर के गणमान्य लोगों में मूलचंद बागोरिया, राजवीर चौहान,पार्षद विनेश कुमार सैनी, ओम प्रकाश खडोलिया,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल सैनी, एडवोकेट मनीष भारद्वाज, युवराज मीणा,मुकेश यादव ,दिनेश कटारिया, सागरमल सैनी ,राहुल यादव ,विश्वनाथ शर्मा, नरेंद्र सैनी शिवम मेडिकल, मनोहर तसिड ,हिमांशु नरूला व अन्य सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

You might also like