लोहार्गल मेले की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक

निसं
लोहार्गल (नवयत्न)। तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम के मुख्य मार्ग पर स्थित गणेश मंदिर परिसर में प्रगतिशील कुमावत समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुई बैठक में भादो माह में भरने वाले प्रसिद्ध लोहार्गल मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में समिति के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कुमावत, रामनिवास कुमावत, उपाध्यक्ष सीताराम सेवली, फूलचंद लुहानीवाल, ताराचंद कुंडलवाल, अध्यापक बिरजूराम कुमावत, संतोष कुमार कुमावत, मूलचंद बिवाल, समाज के संत इंदरजी महाराज, शिवप्रसाद वकील, रामावतार पारमुवाल और भरत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

You might also like