पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जताई खुशी
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। डॉ सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर भाजपा देहात महामंत्री भंवरलाल पूनिया, वासुदेव शर्मा, राकेश शर्मा, चेतन्य स्वामी, हीरालाल सैनी, मेघराज मोगा, हरि इंदौरिया, प्रेम बेनीवाल, बजरंग सैनी, सुरेश मित्तल, अशोक जांगिड़, देवकरण कल्ला, राजू भामी, अशोक योगी, राकेश शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।