ढ़ाई क्विंटल दलिये की गौ सवामणी कर गायों को खिलाई गई
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । श्रीराम कृष्ण गौशाला हाथीदेह में श्री आत्माराम मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री हनुमानदास महाराज के सान्निध्य में बुधवार को स्वर्गीय सुरजन सिंह के पुत्र कुंदन सिंह ,लक्ष्मण सिंह , जनक सिंह द्वारा 2.50 क्विंटल दलिये की गौसवामणी तैयार करके गायों को खिलाई गई।गौसेवक लक्ष्मण सिंह , इंद्रसिंह सरपंच प्रतिनिधि शीतल , बंशीधर जाट, विकास , अशोक, मनोज स्वामी, समाजसेवी महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।