भारत विकास परिषद् ने किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज गुरु वंदन छात्र अभिनंदन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष परमेश्वरलाल आत्रेय, संयोजक शुकदेव सांखोलिया, प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र सिंह बिदावत, मदनलाल कम्मा , मोतीलाल तातेड़ और संस्था प्रधान विक्रम सिंह चौहान मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का शाब्दिक स्वागत् किया गया। श्री कम्मा ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया वहीं राजेन्द्र सिंह बिदावत ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। मोतीलाल तातेड़ ने नशे के दुष्परिणाम बताये एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का आह्वान किया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर विद्यालय के अध्यापक गणेशाराम शर्मा, मधुबाला टेलर, उर्मिला चौधरी को दुपट्टा ओढ़ाकर , कंठहार पहनाकर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पायल, ज्योति गाडगिल, साजिद खान का दुपट्टा ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। शाखा अध्यक्ष परमेश्वरलाल आत्रेय द्वारा उपस्थित छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। संस्था प्रधान विक्रम सिंह चौहान ने भारत विकास परिषद् का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक शुकदेव सांखोलिया ने किया। इस अवसर पर भंवरलाल टेलर, पवन कुमार महर्षि, राकेश गहलोत, सुबेसिंह , चेतन सिंह , प्रियंका गर्ग सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। राष्ट्र गान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया।

You might also like