मेहरा के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में हिंदी के व्याख्याता चंद्राराम मेहरा का अन्य विद्यालय में स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मेहरा के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीय भाव प्रकट किए। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से व्याख्याता चंद्राराम मेहरा का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने मेहरा के कार्यकाल की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक हिस्सा है, लेकिन लंबे समय तक साथ कार्य करने वाले शिक्षक के स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए भावुक क्षण होता है। मेहरा के साथ बिताया गया समय सभी के लिए यादगार रहेगा तथा विद्यालय के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। विदाई समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मेहरा के आगामी कार्यस्थल पर बेहतर कार्य करने एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं मेहरा ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में बिताया गया समय उनके लिए सदैव विशेष रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सतीश नारवाल, आलोक जांगिड़, भींवाराम थालोड़, विक्रम सिंह, हरिप्रसाद, शंकरलाल, रामनिवास चौधरी, राजूलाल स्वामी, राजेन्द्र कुमार, विजय सैनी, भागचंद गुर्जर, श्रवणराम, दिनेश कुमार, रमेश जांगिड़, अर्जुनराम, सांवरमल, पूजा चौधरी, द्रोपदी, सृष्टि बागड़ा, विनीता, मनीषा, पिंकी, मंजू, विकेश, उषा, देवेन्द्र सिंह संधू, नाथू सिंह, बिजेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा, अभिषेक खंडेलवाल, रामनिवास गोठवाल, सैय्यद कादिर, सुखदेव दैया, सरदार सिंह व स्टाफ साथी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like