बुहाना में शिक्षक संघ का अधिवेशन और चुनाव 24 को

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 24 अगस्त सोमवार को दोपहर 1:30 बजे अमीचंद आईटीआई बुहाना में होगा। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अधिवेशन में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वर्तमान समय में शिक्षा की दशा और दिशा पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। अधिवेशन में आगामी सत्र के लिए संगठन की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश घरडू और रामफल गुरावा सूरजगढ़ को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश मुख्य महामंत्री उमेद सिंह डूडी, राजकुमार मूंड और महेश सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। ब्लॉक मंत्री नरेश सिंह तंवर ने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।

You might also like