पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 70 लोगों ने किया रक्तदान

निसं
नवलगढ़ (नवयत्न)। नवलड़ी निवासी स्व. बेदकारी देवी पत्नी भागीरथमल रणंवा की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को परिवारजनों की ओर से गोगाजी मंदिर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने स्व. बेदकारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की। शिविर में 70 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। नवलगढ़ जिला अस्पताल की ब्लड टीम ने रक्त संग्रहण किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आयोजकों की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान भागीरथमल रणंवा, फूलचंद रणंवा, इंद्राज सिंह, करणी राम, मनीराम गील, बिरबल जाखड़, सुनील कुल्हरी, नागरमल जागिंड़, रोहिताश रणंवा, रामकुमार रणंवा, मनीष रणंवा, राकेश रणंवा, विकास रणंवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like