गणेश चतुर्थी पर 12 दिन गूंजेगी गणपति भक्ति, कल होगी प्रतिमा स्थापना

निसं
बुगाला (नवयत्न)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्य बाजार में 12 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 14 सितंबर सोमवार को सुबह सवा 11 बजे गणेश प्रतिमा स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ होगी। आयोजक सत्यदेव मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह सवा नौ बजे बजे और शाम सवा सात बजे बजे आरती होगी। 24 सितंबर को छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 25 सितंबर को कन्या भोज होगा। शाम सवा चार बजे गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विसर्जन के लिए रवाना होगी। आयोजकों ने ग्रामीणों से धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणेश भगवान की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लेने का आह्वान किया है। आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

You might also like