टैगोर निंबीजोधा में की गई गणपति मूर्ति की स्थापना
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । उपतहसील निंबी जोधा स्थित टैगोर शिक्षण संस्थान में सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन उपलक्ष्य पर संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत व संपूर्ण टैगोर परिवार के द्वारा गणपति स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सूर्य प्रकाश सिखवाल, सीताराम वर्मा व पंडित पवन शर्मा के द्वारा विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की गई l उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों ने मिलकर बप्पा की पूजा – अर्चना की ,आरती उतारी और कीर्तन किया । उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों से गूंज उठा तत्पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया । संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहता है l