बाजरा खरीद और खाद संकट पर भारतीय किसान संघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भारतीय किसान संघ तहसील शाखा तारानगर ने क्षेत्र के किसानों की 4 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बाजरा खरीद केंद्र शुरू करने- ज्ञापन में संघ ने ?सरकार द्वारा बाजरा खरीद का घोषित एमएसपी 2900 रुपए के बदले मंडियों में 1900-2000 रुपए का भाव मिल रहा है, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 900 रुपए का नुकसान हो रहा है इसलिए बाजरे के लिए खरीद केंद्र तुरंत शुरू किए जाएं या हरियाणा की तर्ज पर किसानों को भावांतर भरपाई दी जाए। ?दूध खरीद दर व बोनस में वृद्धि- पशु आहार महंगा होने के कारण सरस डेयरीखरीद मूल्य और सरकारी बोनस बढ़ाया जाए तथा समय पर भुगतान हो। ?रबी बुवाई के लिए खाद की आपूर्ति- यूरिया और डीएपी की किल्लत व कालाबाजारी पर रोक लगे और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो। ?भूमि अधिग्रहण में न्यायपूर्ण मुआवजा- हाईवे व एक्सप्रेस-वे निर्माण में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा डीएलसी के बजाय बाजार भाव का कम से कम 4 गुना दिया जाए। इस दौरान संघ के तहसील अध्यक्ष महावीर प्रसाद गूगड़, मंत्री राधेश्याम, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ अंकुर व कुलदीप, ग्राम समिति बुचावास के अध्यक्ष रामकिशन, अनिल, रमेश, पुनीत, आदराम एवं डॉ सूर्यकांत सहित भारतीय किसान संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।