खाने के बिल विवाद में गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में मेघा हाइवे सुजानगढ़ मार्ग स्थित न्यू फौजी होटल पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद के बाद गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर, लाठी व फट्टा भी जब्त किया है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार 14 सितंबर को बिल को लेकर विवाद के बाद होटल के बाहर कुछ युवकों पर कैम्पर चढ़ाने और डंडों से हमला करने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों में तेजपाल पूनियां शंकरलाल पूनियां, मुरलीधर मेघवाल और संजय यादव शामिल हैं।