पाइप लाइन के काम में लापरवाही का आरोप, पीछे से तेज रफ्तार कैंपर ने टेम्पो को मारी टक्कर
निसं
गुढ़ागौडज़ी (नवयत्न)। कस्बे के आसपास एलएंडटी कंपनी की ओर से चल रहे पाइप लाइन कार्य के दौरान सडक़ पर उचित बैरिकेडिंग नहीं होने के चलते हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में टेम्पो चालक घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए झुंझुनूं अस्पताल लेकर गए। बड़ागांव निवासी जुगल किशोर सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह टेम्पो चलाकर मजदूरी करता है। शाम को काम से घर लौटते समय रास्ते में पाइप लाइन का काम चल रहा था। सडक़ पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई थी और उचित बैरिकेडिंग नहीं थी। अचानक मिट्टी सामने आने पर उसने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंपर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में जुगल किशोर के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पीडि़त का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी के ठेकेदार ने परिजनों से कथित रूप से कहा कि कंपनी बहुत बड़ी है और वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीडि़त ने कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।