शहीद सुमेरसिंह बगडिय़ा का चौथा शहादत दिवस मनाया
निसं
गुढ़ागौडज़ी (नवयत्न)। गुढाबावनी के नायब सूबेदार सुमेरसिंह बगडिय़ा का चौथा शहादत दिवस मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहीद स्मारक पर ग्रामीणों और शहीद परिवार के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘शहीद अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। शहीद वीरांगना सुमनदेवी, पुत्री भावना चौधरी, पुत्र कृष सहित बगडिय़ा परिवार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व सरपंच बामलास रामावतार धीवा, युवा नेता जेपी महला, पूर्व सरपंच दारासिंह, पूर्व प्रधान सविता खरबास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कस्वा, ओमप्रकाश लोचीब, वीरपाल सिंह शेखावत, जयसिंह सहित ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सुमेरसिंह बगडिय़ा सीनियर स्कूल में शहीद परिवार की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। शहीद परिवार की ओर से स्कूल में पहले भी विभिन्न सामाजिक कार्य करवाए गए हैं। परिवार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ शहीद की स्मृति को सामाजिक सरोकारों से जोडऩे का प्रयास किया।

सुमेरसिंह बगडिय़ा 2022 में हुए थे शहीद
नायब सूबेदार सुमेरसिंह बगडिय़ा 6 अक्टूबर 2022 को बबीना बैटल फील्ड में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। उनकी शहादत की याद में हर साल शहादत दिवस पर ग्रामीण और शहीद परिवार उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। शहीद परिवार की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित कर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना उनकी शहादत को सम्मान देने की एक पहल है।