गर्भवती की स्वास्थ्य जांच व बच्चों को लगाए जाएंगे टीके

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए गुरूवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया जाएगा। इस चिकित्सकों एवं कार्मिकों द्वारा गर्भवती के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। वहीं बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएगे। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती से लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती की ट्रेकिंग भी की जा रही है। गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम व खून की कमी नहीं आए तथा सुरक्षित प्रसव का प्रबंध किया जा सके। इसके लिए गुरूवार को गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको आईएफए, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाई दी जाएगी। एमसीएचएन दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को पीलिया, टीबी, हैपेटाइटिस बी, गलघोंटू, काली खांसी, निमोनिया, टिटनेस, मैनिनजाइटिस खसरा और रूबले, रोटा, दस्त आदि रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे और गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी।

You might also like