भाजपा नेता भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजली अर्पित की

चूरू,(पीयूष शर्मा)31 मई। जिला मुख्यालय स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हुई श्रद्धांजली सभा में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजली अर्पित की गई।

इस मौके पर पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने दिवंगत शर्मा को ईमानदार व स्वच्छ छवि का नेता बताते हुए पार्टी व जनहित में किए गए कार्यो का स्मरण किया। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि कुशल प्रशासक रहे भंवरलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भाजपा की नीतियों को हर वर्ग तक पहुंचाया। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि शर्मा के निधन से भाजपा ने अपना एक कद्दावर नेता खो दिया है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, नरेंद्र काछवाल, भास्कर शर्मा, हेमसिंह शेखावत, पदमसिंह राठौड़, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, विनोद सैनी, रमेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, रवि दाधीच, नीरज जांगिड़, विजय शर्मा व रामस्वरूप कटारिया आदि मौजूद थे।

You might also like